जांजगीर-चांपा में अपराधियों की खैर नहीं : जांजगीर-चांपा में 24 घंटे एक्टिव पुलिस की रिस्पॉन्स टीम, अपराधियों पर कसा शिकंजा; 154 फरार वारंटी पकड़े, गांजा-शराब और जुआ-सट्टे पर कार्रवाई.

जांजगीर-चांपा में अपराधियों की खैर नहीं : जांजगीर-चांपा में 24 घंटे एक्टिव पुलिस की रिस्पॉन्स टीम, अपराधियों पर कसा शिकंजा; 154 फरार वारंटी पकड़े, गांजा-शराब और जुआ-सट्टे पर कार्रवाई.

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा गठित रिस्पॉन्स टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दिनांक 23 जुलाई 2025 को शुरू की गई इस टीम द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए CSP योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।

रिस्पॉन्स टीम को किसी भी आपातकालीन स्थिति, अपराध अथवा संकट की घड़ी में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैनात किया गया है। 24×7 ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी कर अवैध गांजा, शराब बिक्री, जुआ-सट्टा तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हॉट- बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

रिस्पॉन्स टीम द्वारा थाना जांजगीर एवं चौकी नैला क्षेत्र में फरार वारंटियों की तलाश कर उन्हें पकड़ने में भी सफलता हासिल की गई है। टीम की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

बैंक, एटीएम एवं सराफा दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर टीम द्वारा सतत निगाह रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिस्पॉन्स टीम को भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, असामाजिक गतिविधियों की सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया तथा आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष रूप से सक्रिय रखा गया है।

* नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना

* अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना

* अपराध एवं अव्यवस्था पर तत्काल नियंत्रण पाना

* घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचना

* संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखना

* अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई करना

Chhattisgarh