खैरागढ़ के खौड़ा गांव को मिली विकास की नई पहचान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 लाख के नवनिर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण

खैरागढ़ के खौड़ा गांव को मिली विकास की नई पहचान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 लाख के नवनिर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण

खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

नवीन पंचायत भवन से ग्राम विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम खौड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

 इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पंचायत भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री खम्हन ताम्रकार, सरपंच श्री जनेराम पटेल सहित श्री घम्मन साहू, श्री राजेश मेहता, श्री राकेश ठाकुर, श्री राजू जंघेल, पंचायत के पंच श्री हरी पटेल, श्री सुखदेव पटेल, श्री पेशी पटेल, श्री रामनाथ पटेल, श्रीमती उमा बाई यादव, श्रीमती इंदिरा बाई पटेल, श्रीमती जेठिया बाई पटेल, श्रीमती शांति बाई धुर्वे, श्रीमती भूरी बाई पटेल, श्रीमती चम्पू बाई पटेल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh