बिलासपुर मंडल में रनिंग स्टाफ के हितों पर बड़ा संवाद, स्वास्थ्य, विश्राम, सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन ने दिए समाधान के निर्देश

बिलासपुर मंडल में रनिंग स्टाफ के हितों पर बड़ा संवाद, स्वास्थ्य, विश्राम, सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन ने दिए समाधान के निर्देश

द्वितीय मंडलीय रनिंग मीटिंग में रनिंग स्टाफ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के साथ द्वितीय मंडलीय रनिंग मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री श्रीनिवास राव ने की।

बैठक में रनिंग स्टाफ से संबंधित विभिन्न सुविधाओं, कार्य परिस्थितियों, स्वास्थ्य, विश्राम, सुरक्षा तथा अन्य परिचालन संबंधी कुल 15 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान अनेक विषयों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों का रेलवे नियमानुसर शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शेख सिराजुद्दीन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विशाल गर्ग, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(ऑपरेशन) श्री शशांक कोष्टा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यूनियन की ओर से डिवीजनल समन्वयक श्री विजय अग्निहोत्री, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्री बी. कृष्ण कुमार तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. शिव शंकर राव द्वारा किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। रेलवे प्रशासन ने रनिंग स्टाफ की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनकी कार्य सुविधाओं में निरंतर सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Chhattisgarh