श्रावणी मेला के अवसर पर एलटीटी-शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस का महादेवसाल स्टेशन में अस्थायी ठहराव की सुविधा
बिलासपुर : महादेवसाल में आयोजित श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18029/18030 एलटीटी-शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव की सुविधा दिनांक 28 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक दी गई है ।
विवरण इस प्रकार है –
👉 दिनांक 28 जुलाई 2026 से 26 अगस्त 2026 तक 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 04.29 बजे पहुंचेगी तथा 04.31 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी महादेवसाल स्टेशन 21.36 बजे पहुंचेगी तथा 21.38 बजे रवाना होगी ।

