जशपुर की सेब-नाशपाती की बागवानी ने जीता ट्रेनी डिप्टी कलेक्टरों का दिल, मैदानी प्रशिक्षण में जशपुर पहुंचे 7 नव-नियुक्त डिप्टी कलेक्टर, ग्रामीण विकास मॉडल का किया अध्ययन, किसानों से सीखी उन्नत बागवानी और कृषि अर्थव्यवस्था की बारीकियां.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से नव-नियुक्त 7 डिप्टी कलेक्टरों ने विगत 24 जून 2026 को मैदानी प्रशिक्षण के अंतर्गत जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड का दौरा किया। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा (रायपुर) द्वारा आयोजित इस परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा अधिकारियों को ग्रामीण विकास और जमीनी स्तर की प्रशासनिक चुनौतियों से रूबरू कराना है।

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों ने मनोरा क्षेत्र में विशेष रूप से की जा रही सेव (Apple) और नाशपाती (Pear) के बागानों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्थानीय किसानों और उद्यानिकी विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जाना कि किस तरह जशपुर की विशिष्ट और ठंडी जलवायु का लाभ उठाकर यहाँ सफल बागवानी की जा रही है।

Jashpur