जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : बच्चा गोद में लेकर बस से फरार हुई महिला, जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में खोला पूरा राज, एक माह का मासूम बच्चा बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार कर भेजी गई न्यायिक रिमांड पर जेल.

जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : बच्चा गोद में लेकर बस से फरार हुई महिला, जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में खोला पूरा राज, एक माह का मासूम बच्चा बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार कर भेजी गई न्यायिक रिमांड पर जेल.

पुलिस की जांच व टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस पहुंची आरोपिया तक, पुलिस ने आरोपिया को उसके ग्राम दातुनपानी, चौकी पंडरापाठ, थाना सिटी बगीचा क्षेत्र से लिया हिरासत में व उसके कब्जे से एक माह के बच्चे को भी किया सकुशल बरामद.

पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी तीन शादी हुई है, पहली शादी से उसके बच्चे हैं, पहले पति से अलग होने के पश्चात, उसने दो और शादी की थी, दोनों ही शादी से उसे बच्चे नहीं हो रहे थे, कुछ दिनों पूर्व वह चार महीने की गर्भवती थी, परंतु बच्चा खराब हो जाने से उसका गर्भपात हो गया था, जिससे वह अत्यंत व्यथित रहती थी, जिस कारण आरोपिया बच्चा चोरी करने की आस से जशपुर आई हुई थी व शासकीय अस्पताल के आस-पास घूमती रहती थी। इसी दौरान उसे शासकीय अस्पताल में इलाज हेतु, पंडरापाठ क्षेत्र से आये एक दंपति दिखे, जिनके पास करीबन एक माह का बच्चा था, आरोपिया के द्वारा उनसे जान पहचान बढ़ाया गया, इस दौरान बच्चे के परिजनों से आरोपिया को पता चला कि बच्चे को छान्दा नामक बीमारी है, जिससे आरोपिया ने बच्चे की बीमारी का खुद झाड़-फूंक कर ईलाज करने का झांसा देते हुए उनका विश्वास जीत लिया गया। फिर एक दिन  आरोपिया ने बच्चे के की माँ व दादी को खाना खिलाने के बहाने जशपुर के बस स्टैंड के पास स्थित एक हॉटल में लेकर लाया गया, परिजन जब खाना खा रहे थे, इसी दौरान आरोपिया बच्चे को गोदी में लेकर बस से फरार हो गई थी।

Crime Jashpur