थाना/चौकी अंतर्गत कोटवार सम्मेलन का हुआ आयोजन, सूचना संकलन के जरिये अपराधों पर नियंत्रण करने पर विशेष जोर.
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना मणीपुर, थाना लुन्ड्रा एवं चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम द्वारा कोटवार सम्मलेन का किया गया आयोजन.
आपराधिक गतिविधियों को रोकने पुलिस एवं कोटवार के बीच आवश्यक तालमेल हेतु किया गया सम्मलेन.
कोटवारों को ग्राम सुरक्षा के सम्बन्ध में दिए गए दिशा निर्देश.
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में पुलिस और ग्रामीण सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत थाना/चौकी स्तर पर कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पुलिस और कोटवारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा। सम्मेलन में कोटवारों को ग्राम सुरक्षा, सूचना संकलन तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला मुख्यालय समेत ग्राम स्तर पर पुलिस की पकड़ मजबूत करने एवं सूचना तंत्र को विकसित करने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में कोटवार सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस एवं कोटवार के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना मणीपुर, थाना लुन्ड्रा एवं चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का थाना परिसर में सम्मलेन आयोजित किया गया। सम्मलेन के दौरान ग्राम कोटवारो को पुलिस टीम के आपसी समन्वय से ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने की समझाइस दी गई। कोटवारों के सहायता से ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक कर ठगी जैसी वरदातों को कम करना एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना थाना में प्रदान करने सम्बन्धी निर्देश दिए गए।
सम्मलेन बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों ने कोटवारो को जानकारी देते हुए बताया कि बाहरी या अनजान व्यक्ति के आने जाने, अनहोनी घटनाएं होने पर एवं हर गांव में पैनी निगाह कोटवार के माध्यम से ही रखा जा सकता है, बैठक के दौरान कोटवारों को निरंतर संपर्क में बने रहने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर किसी भी बड़े विवाद, झगड़े या दुर्घटना एवं जमीन विवाद की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सुचना को तत्काल पुलिस टीम से साझा करने की समझाइस दी गई। बैठक में ग्राम कोटवारो से साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों पर भी चर्चा की गई। कोटवारों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स, और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी साइबर चुनौतियों के बारे में बताया गया, साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे गांव के लोगों को इन खतरों से सतर्क करें और साइबर जागरूकता फैलाएं।
सम्मलेन बैठक के दौरान थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सी.पी.तिवारी, चौकी रघुनाथपुर से उपनिरीक्षक आर.एन.पटेल, थाना लुन्ड्रा से सहायक उपनिरीक्षक एस.आर.साहू, थाना/चौकी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

