फर्जी दुर्लभ सामान, रेडियो एक्टिव पैकिंग व बेचने के नाम पर करोड़ों रूपये की ठगी.
आरोपीगण द्वारा प्रार्थी से षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से 3,08,78000/-रूपये (तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये) कि की गई ठगी.
थाना गांधीनगर पुलिस के द्वारा प्रकरण में आरोपीगण के विरूद्ध की गई कड़ी कार्यवाही.
अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस ने करोड़ों रुपये की हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्लभ और रेडियोएक्टिव वस्तुओं की खरीद-बिक्री का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों और रिपोर्टों के माध्यम से एक व्यक्ति से 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपये की ठगी की थी। साइबर तकनीक, खुफिया जानकारी और कई राज्यों में की गई सघन तलाश के बाद पुलिस ने आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि थाना गांधीनगर में प्रार्थी करमबेल कच्छप पिता लाल साय राम कच्छप, उम्र 41 वर्ष, निवासी गंगापुरखुर्द थाना गांधीनगर जिला सरगुजा के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि दिनांक 02 जुलाई 2023 से दिनांक 30 सितंबर 2024 के मध्य आरोपीगणों के द्वारा षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से फर्जी रिपोर्ट व रजिस्ट्रेशन दस्तावेज दिखाकर पुरानी दुर्लभ वस्तु, रेडिया एक्टिव के पैकिंग और बेचने के नाम पर झांसा देकर छलपूर्वक कुल 3,08,78000/-रूपये (तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये) प्राप्त किये हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 318(4), 317(4), 111, 61(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपीगण की पता-तलाश एवं गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था, साइबर सेल से तकनीकी जानकारी के आधार पर दो अलग-अलग पुलिस टीम तैयार की गई। पुलिस टीम द्वारा अन्य राज्य पश्चिम बंगाल एवं उत्तरप्रदेश बनारस रवाना किया गया था। जिनके द्वारा आरोपी बल्ला रामा कृष्णा और संजय कुमार बिंद को तकनीकी सहायता एवं अथक प्रयास से रेल्वे स्टेशन पटना, बिहार में रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर की टीम के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर विधिवत् रूप से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाईल जप्त किया गया है। पूछताछ में 3,08,78000/-( तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये) का ठगी सबूत पाया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी बाबूलाल राजभर बनारस से पकड़ा गया, सभी आरोपीगण को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण का नाम –
(1) डाक्टर बल्ला रामा कृष्णा आत्मज बल्ला उम्र 51 वर्ष, निवासी रत्नेश्वर घाट रोड गारुलिया थाना नौपाडा जिला हाल मुकाम कौशल्या मनिदीपम तेलंगाना,
(2) संजय कुमार बिन्द पिता बाबू लाल 38 वर्ष, निवासी जलाली पट्टी थाना मदुवाडीह वाराणसी उत्तरप्रदेश,
(3) बाबू लाल राजभर पिता स्व राजाराम 55 वर्ष बेलरिया कृष्णा नगर पिंडरा वाराणसी.
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, आरक्षक अमृत सिंह, आरक्षक रिषभ सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक विकास सिंह साइबर सेल से सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक रमेश राजवाडे़ तथा रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर से उपनिरीक्षक डी.के.सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीश द्विवेदी, आरक्षक वैद्यनाथ की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

