प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव
जशपुर : जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों और पौष्टिक भोजन की जानकारी ली।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री योगेश भगत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने कुपोषण बच्चों की जानकारी ली और गृह भेंट के माध्यम से बच्चों के पालको को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा है।
इसके साथ ही 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों का टिकाकरण, ग्रोथ चार्ट, बच्चों को प्रारंभिक अक्षर ज्ञान की जानकारी देने के लिए कहा ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई से मोबाइल में आनलाइन एंट्री की भी जानकारी ली।
हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में मोबाइल में एंट्री करते देख प्रभारी सचिव बहुत खुश हुए।
उन्होंने आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।

