जशपुर के कस्तूरा में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, सुशासन तिहार के तहत जरूरतमंद परिवारों को मिला आवास और राशन कार्ड का लाभ

जशपुर के कस्तूरा में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, सुशासन तिहार के तहत जरूरतमंद परिवारों को मिला आवास और राशन कार्ड का लाभ

कस्तूरा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

तिलक राम, होली राम, पालेश्वर सिंह को मिला घर की चाबी

अमिया,बिनिता,मंगला, सुनिता को मिला राशनकार्ड

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तुरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जुदेव ने 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपा गया।

इनमें ग्राम कस्तुरा के इसहाक बेक, ग्राम जामपानी के श्री दीनदयाल राम, ग्राम रायडीह के श्री राजेश राम, ग्राम बंगुरकेला श्री पतालेश्वर सिंह को चाबी दिया गया। इसी प्रकार 5 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण किया गया। इनमें ग्राम रायडीह के आईती खाखा, ग्राम लोरो की अमिया बरवा, ग्राम दुलदुला बिनिता भगत, ग्राम छेरड़ाड मंगला देवी, ग्राम बम्हनी की सुनिता खाखा को राशनकार्ड किया गया।

Jashpur