गांजा कारोबार का बड़ा खुलासा, शांति नगर का युवक बजरंग पारा में खुलेआम बेच रहा था मौत का नशा, पुलिस ने दबोचा

गांजा कारोबार का बड़ा खुलासा, शांति नगर का युवक बजरंग पारा में खुलेआम बेच रहा था मौत का नशा, पुलिस ने दबोचा

आरोपी के कब्जे से 1.200 किग्रा गांजा कीमती 9000 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये किया गया जप्त

आरोपी करूणा वर्मा पिता स्व शंकर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी शांति नगर सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर के विरुद्ध थाना – सकरी जिला– बिलासपुर में अपराध क्रमांक- 451/2026 धारा- 20(B) एनडीपीएस एक्ट दर्ज

बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के सभी थाना क्षेत्र के सभी स्थानो के साथ साथ अंदरूनी क्षेत्रो में संपूर्ण क्षेत्राधिकार में पुलिस की उपस्थिति/ दृश्यता, अपराधो की रोकथाम एवं पतासाजी हेतु बीट सिस्टम लागू किया गया है। प्रत्येक बीट के लिए बीट आरक्षको को नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है। बीट सिस्टम के लागू होने पर थाना क्षेत्र में हो रही असामाजिक गतिविधो, अपराधो की सूचना पुलिस को मिल रही है । बीट सिस्टम लागू होने के बाद से सकरी पुलिस को लगातार नशे/अवैध शराब के कारोबारियो की सूचना मिल रही है सकरी पुलिस द्वारा लगातार बेचने/परिवहन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 22-05-2026 को मुखबीर सूचना पर बजरंग पारा सकरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते आरोपी करूणा वर्मा पिता स्व शंकर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी शांति नगर सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 1.200 किग्राम गांजा कीमती 9000 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध विधिवित एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यावाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Crime