रायपुर में चला ‘नशा खत्म अभियान’ : गांजा, ब्राउन शुगर और हजारों नशीली टैबलेट्स का अंत, 42 मामलों के ड्रग्स को पावर प्लांट की भट्ठी में जलाया गया ! रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में हुआ विधिवत् नष्टीकरण.

दिनांक 23 मई 2026 को रायपुर कमिश्नरेट (पश्चिम जोन) के विभिन्न थानों के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थ का विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट अधिनियम में निहित प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार की गयी।

उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में पश्चिम जोन क्षेत्रांतर्गत थानों के कुल 42 एन.डी.पी.एस. प्रकरणों में जप्त मादक सामग्री कुल 399.576 किलोग्राम गांजा,  कुल 2.90 ग्राम ब्राउन शुगर,  कुल 1738 नग टैबलेट/कैप्सुल को विधिवत् जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पर्यावरण विभाग से अनुमति उपरांत निहित प्रावधान अंतर्गत विधिवत् पावर प्लांट के भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।

Chhattisgarh