आरोपी द्वारा राम जन्मभूमि की तीर्थयात्रा के नाम पर 75 लोगों से 1,12,575 रूपये की, की गई थी ठगी।
आरोपी – होरीलाल अनंत ऊर्फ राज अनंत पिता टेसूदास अनंत उम्र 32 वर्ष निवासी झझपुरीकला थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.।
बिलासपुर : दिनांक 22.05.2026 को प्रार्थी हेमंत साहू निवासी गोंदईया थाना रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम झझपुरीकला लोरमी निवासी होरीलाल अनंत जो कि स्वयं को श्रीराम जन्मभमि तीर्थ क्षेत्र का सदस्य बताते हुये ग्राम गोंदईया थाना रतनपुर व ग्राम बछालीखुर्द थाना रतनपुर के लगभग 75 लोगों को अयोध्या दर्शन कराने का दिलाशा देकर उनसे ठगी करने की नीयत से लगभग 01 वर्ष पूर्व पैसा ले लिया था। और लोगों को तीर्थयात्रा नहीं कराया और न ही अब प्रार्थी व अन्य लोगों का फोन उठा रहा है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर होरीलाल अनंत के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर, मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी को पकड़ने हेतु टीम गठित किया गया, थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, सउनि. नरेश गर्ग, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

