सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर बड़ी सौगात: रीवा–इतवारी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, यात्रियों को मिलेगा नया रेल कनेक्शन

सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर बड़ी सौगात: रीवा–इतवारी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, यात्रियों को मिलेगा नया रेल कनेक्शन

पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा

बिलासपुर : यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय रेल संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित गाड़ी संख्या 11754/11753 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस का जबलपुर मंडल के सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

👉इस निर्णय के तहत गाड़ी संख्या 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 16 मई 2026 से आगामी आदेश तक सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर रात्रि 19:51 बजे पहुंचेगी तथा 19:52 बजे प्रस्थान करेगी।

👉इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस दिनांक 18 मई 2026 से आगामी आदेश तक सलीमनाबाद रोड स्टेशन पर प्रातः 04:44 बजे पहुंचेगी तथा 04:45 बजे प्रस्थान करेगी।

इस प्रायोगिक ठहराव से सलीमनाबाद रोड एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी तथा उन्हें रीवा, नागपुर एवं मध्यवर्ती स्टेशनों के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा।

 यात्रियों से आग्रह है कि उक्त ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

Chhattisgarh