16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
पूर्व में 11 मई को रखा गया था जिसे संशोधित करके 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा
कुनकुरी के नगरीय निकाय में आगामी 16 मई 2026 को शिविर लगाया जाएगा
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को जशपुर जनपद के ग्राम जामटोली और नगर पंचायत कुनकुरी में शिविर लगाए जाएंगे।
जामटोली शिविर में शामिल होने वाले गांव:
जामटोली, बडाबनाई, जुरतेला, पुत्रीचौरा, पिलखी, साईटागरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा, लोखण्डी के ग्रामीण अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
कुनकुरी नगरीय निकाय में 16 मई 2026 को शिविर होगा आयोजित
कुनकुरी शिविर में शामिल होने वाले क्षेत्र:
नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शिविर का लाभ ले सकेंगे। पूर्व में यह शिविर 11 मई को रखा गया था जिससे संशोधित करके 16 मई को शिविर रखा गया है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

