प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत: जशपुर में दो मामलों में 8 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत, कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से प्रभावित परिजनों को मिला संबल

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत: जशपुर में दो मामलों में 8 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत, कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से प्रभावित परिजनों को मिला संबल

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

 सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम चलनी निवासी स्व. लसु राम का डबरी ताबला में डूबने से 09 अगस्त 2025 को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी जरमन के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी प्रकार कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम बटईकेला निवासी स्व. सलोन मिंज का कुआं के पानी में डूबने से 01 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई थी। मृतिका के निकटतम वारिस उनके माता दौलेन मिंज हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Jashpur