06 मई को फरसाकानी में लगेगा सुशासन तिहार शिविर: 17 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा एक ही मंच पर समाधान, विष्णुदेव साय की पहल से प्रशासन पहुंचेगा सीधे जनता के द्वार, समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

06 मई को फरसाकानी में लगेगा सुशासन तिहार शिविर: 17 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा एक ही मंच पर समाधान, विष्णुदेव साय की पहल से प्रशासन पहुंचेगा सीधे जनता के द्वार, समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 06 मई को फरसाकानी में लगेगी शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, शिविर में 17 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के 31 एवं नगरीय निकायों के 5 कुल 36 क्लस्टरों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 06 मई 2026 को कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसाकानी में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत

फरसाकानी, बंदरचुआं, ढोढीबहार, डोडापानी, लोढाअम्बा, बरांगजोर, ठेठेटांगर, खारीझरिया, कुंजारा, रेमते, गड़ाकटा, हर्राडांड, बासनताला, भेलवांटोली, चटकपुर, जोरातराई एवं ग्राम रेंगारघाट के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका निराकरण किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

Jashpur