थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 139/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज.
आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा और डंडे बरामद.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में शादी समारोह के दौरान आयोजित चुलमाटी कार्यक्रम अचानक विवाद में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला मारपीट तक पहुँच गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा डंडा और फरसा जैसे हथियारों का प्रयोग किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।
जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 139/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश कश्यप निवासी जेवरा थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह के चुलमाटी कार्यक्रम में वह अपने साथियों के साथ शामिल होने गया था। रात करीब 11:10 बजे नेतराम कश्यप के घर के पास पहुंचने पर गांव के कुछ लोगों ने उन्हें अपमानजनक बातें कहते हुए विवाद शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने डंडे, फरसा से जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपियों का नाम — 1. रामकुमार कश्यप (38 वर्ष), 2. राजकुमार कश्यप (39 वर्ष), 3. प्रेमलाल कश्यप (29 वर्ष), 4. अरुण कुमार कश्यप (27 वर्ष), 5. लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप (26 वर्ष), सभी निवासी जेवरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा.
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार महार, सहायक उपनिरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा है।

