नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला : 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत की गई कार्यवाही.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। थाना बलौदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की सजगता और संवेदनशीलता को उजागर किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
आरोपी जय कुमार पटेल (22 वर्ष) द्वारा 26 अप्रैल को सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बालिका के साथ छेड़-छाड़ करने की नीयत से अशोभनीय हरकत की। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस प्रकरण की कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक सहेत्तर पाटले, आरक्षक संतोश रात्रे, आरक्षक टिकेशवर राठौर, आरक्षक लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा है।

