घरेलू विवाद में हिंसा : शराब के लिए पैसे न मिलने पर परिवार से मारपीट, अकलतरा पुलिस ने पिता-भाई से मारपीट करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

घरेलू विवाद में हिंसा : शराब के लिए पैसे न मिलने पर परिवार से मारपीट, अकलतरा पुलिस ने पिता-भाई से मारपीट करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

अकलतरा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर अपने ही परिवार के साथ मारपीट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार, निवासी ग्राम बाना थाना अकलतरा ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी दिनेश कुमार बघेल (उम्र 22 वर्ष), पिता रामखिलावन बघेल, निवासी वार्ड क्रमांक 08, ग्राम बाना, शराब पीने के लिए प्रार्थी एवं उसके पिता से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और घर के सामानों को नुकसान पहुंचाया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी, रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Crime