सूरजपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दबोचे गए, ₹93 हजार का माल बरामद, किराना दुकान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार.

सूरजपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दबोचे गए, ₹93 हजार का माल बरामद, किराना दुकान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार.

दिनांक 12 मार्च 2026 को ग्राम सोनपुर निवासी सदीक मोहम्मद ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसका सोनपुर मेन रोड़ में किराना एवं रेडिमेट कपड़ा दुकान है। दिनांक 11 मार्च 2026 को रात्रि में दुकान बंद कर घर चला गया था, दिनांक 12 मार्च 2026 की सुबह दुकान खोलकर देखा तो दुकान के पीछे तरफ का दरवाजा खुला था और पीछे का हार्डवेस्टर सीट उखड़ा और सामान बिखरा हुआ था। वहां लगे सीसीटीव्ही का डीव्हीआर नहीं था, दुकान का सामान गुटखा-सिगरेट, बैंक एटीएम, क्रेडिट कार्ड, पेन, आधार कार्ड, गल्ला में रखा नगदी 6 हजार रूपये, 2 सोने के कंगन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 238/26 धारा 305(क), 331(4), 111, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस मामले की विवेचना कर चोर की पतासाजी करने में लगी थी, इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम शिवप्रसादनगर के राहुल व मानसाय दोनों रात्रि में घुम रहे थे, दोनों पूर्व में हदीस के दुकान में चोरी किए थे, जिसके बाद दोनों संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने किराना एवं रेडिमेट दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। जिनके निशानदेही पर सीसीटीव्ही का डीव्हीआर 1 नग, नगदी 11140/- रूपये, जीन्स पेंट 11 नग, शर्ट 13 नग, लोअर 3, सेरवानी 1 सेट, कोट 1 नग, गुटखा, सिगरेट, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, पेन-आधार कार्ड, सोने का कंगन 2 नग कुल कीमत 93 हजार रूपये जप्त किया गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में चालान हो चुके है। मामले में संगठित अपराध घटित करने से प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी राहुल सोनवानी पिता माधव राम सोनवानी उम्र 19 वर्ष ग्राम शिवप्रसादनगर व मानसाय खरसनिहां पिता गोलन राम खरसनिहां उम्र 29 वर्ष सा. शिवप्रसादनगर चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया। 

Crime