टोल फ्री नंबर 1933 पर मिली सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही
1.138 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग ₹55,800 जप्त
NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत
दुर्ग : दिनांक 12.04.2026 को टोल फ्री नंबर 1933 पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस द्वारा जी.ई. रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे पावर हाउस, भिलाई क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड की गई।
रेड कार्यवाही के दौरान एक महिला को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम एन इमला, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्रगति नगर कैम्प-01, भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखा कुल 1.138 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹55,800 है।
मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 20(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम :
1. एन इमला, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्रगति नगर कैम्प-01, भिलाई
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी सउनि संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक विकास सिंह, संदीप सिंह एवं महिला आरक्षक एलिशा बुधवारा की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

