शादी का झांसा देकर हैवानियत: जांजगीर में युवक ने भरोसे को बनाया हथियार, अनाचार के बाद मुकरा—पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर हैवानियत: जांजगीर में युवक ने भरोसे को बनाया हथियार, अनाचार के बाद मुकरा—पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

आरोपी योगेश कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी सेमरिया थाना बिर्रा के विरूद्ध धारा 69 BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा : आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया, पीड़िता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी द्वारा टालमटोल करते हुए मना कर दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा मे अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 69 BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्रीमति निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP जांजगीर (अजाक) श्रीमती सतरूपा ताराम के पर्यवेक्षण में आरोपी को घेरा बंदी कर सेमरिया से पकड़ा गया जिसे हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

⏩उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला, तीजराम जांगड़े ,आरक्षक रघुवीर यादव, तेरस राम साहू दीपक तिवारी, लक्ष्मी नारायण कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Crime