स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का प्रदर्शन: रायपुर में आयोजित नेत्र जांच शिविर में CM साय ने की शिरकत, हजारों लोगों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा

स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का प्रदर्शन: रायपुर में आयोजित नेत्र जांच शिविर में CM साय ने की शिरकत, हजारों लोगों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा

भाजपा स्थापना दिवस पर एनजीओ प्रकोष्ठ का नेत्र जाँच शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शिरकत

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से पार्टी ने जनकल्याण के अपने संकल्प को दोहराया। इस विशेष शिविर में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल और वरिष्ठ नेता अशोक बजाज सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भाजपा स्थापना दिवस का महत्व

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस न केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे हैं। एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह नेत्र शिविर इसी विचारधारा का प्रतीक है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लक्ष्य को दर्शाता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिविरार्थी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Political