थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : महिला सुरक्षा को लेकर अंबिकापुर पुलिस एक बार फिर सख्त एक्शन मोड में नजर आई है। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ले लिया है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ पीड़िता को न्याय की उम्मीद दी है, बल्कि ऐसे अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी दिया है कि अब कानून से बचना आसान नहीं।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 03 अप्रैल 2026 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 10 अगस्त 2023 से 20 फरवरी 2026 के मध्य ग्राम छिछोर उमरिया रायगढ़ हाल मुकाम साईं मंदिर गली थाना गांधीनगर अंबिकापुर निवासी महेश कुमार गुप्ता द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 178/26 धारा 69 बी.एन.एस. एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(v) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी महेश कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम महेश कुमार गुप्ता आत्मज दुर्योधन गुप्ता उम्र 30 वर्ष साकिन छिछोर उमरिया रायगढ़ हाल मुकाम साईं मंदिर गली थाना गांधीनगर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण श्री तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में थाना गांधीनगर से उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, महिला आरक्षक सरस्वती, प्रिया रानी, आरक्षक जानकी राजवाड़े सक्रिय रहे।

