रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: गोंदिया स्टेशन पर अधोसंरचना कार्य के कारण 52 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, अब 1 और 2 से होगा संचालन

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: गोंदिया स्टेशन पर अधोसंरचना कार्य के कारण 52 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, अब 1 और 2 से होगा संचालन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन में प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 के  विघटन (डिस्मेंटलिंग) कार्य के कारण 52 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन

रायपुर : यात्रियों की सुविधा एवं स्टेशन के अधोसंरचना विकास कार्यों के अंतर्गत प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 के विघटन (Dismantling) का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुल 52 ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, पूर्व में प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 से संचालित होने वाली ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर स्थानांतरित किया गया है।

विवरण इस प्रकार है –

इन परिवर्तनों के तहत अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 तथा कुछ ट्रेनों को प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे स्टेशन पर पहुंचने के पश्चात उद्घोषणा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा दी जा रही जानकारी पर ध्यान दें और उसी के अनुसार अपने प्लेटफॉर्म का चयन करें।

नोट:- जिन ट्रेनों का पूर्व निर्धारित प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 है, उनके संचालन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

रेल प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।

Breaking Chhattisgarh