रैली की भीड़ में दहशत: साइड हटने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला, साइबर ट्रैकिंग से 3 आरोपी गिरफ्तार

रैली की भीड़ में दहशत: साइड हटने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला, साइबर ट्रैकिंग से 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी – 01 प्रियांशु बोले पिता अरूण बोले उम्र 25 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली, 02 ओम बोले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली, 03 के राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश पिता के श्रीनिवास राव उम्र 26 साल पता रिवर साईड होटल तोरवा के विरुद्ध थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्र0 181 /2026 धारा – 296,351(3),3(5),जोडने धारा 109(1) बीएनएस दर्ज।

बिलासपुर : दिनांक 02.04.2026 के बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती पर्व में जगह जगह पर शोभा यात्रा रैली निकाली गई थी प्रार्थी सन्नी श्रीवास अपने साथी सूरज साहू दोनो निवासी चांटीडीह सरकंडा पेंडलवार अस्पताल तोरवा के आगे शोभा यात्रा रैली देख रहे थे कि उसी बीच दयालबंद कोतवाली निवासी प्रियांशु बोले एवं 02 अन्य साथी के साथ आये साईड हटने की बात पर आरोपीयो के द्वारा प्रार्थी सन्नी श्रीवास एवं सूरज साहू को अकड के बात करता हैं कहते हुये गाली गलौच मारपीट करते प्रियांशु बोले अपने पास रखे धारदार चाकू से सूरज साहू के पेट वार कर दिया सन्नी श्रीवास उसे सिम्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया हैं। घटना पर थाना तोरवा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो की धरपकड कार्यवाही शुरू किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस गिरफतारी से बचने लुक छिप रहे थे तोरवा पुलिस के द्वारा सायबर सेल से आरोपीयो का लगातार लोकेशन प्राप्त कर दिनांक 05.04.2026 के कोतवाली क्षेत्र से आरोपीयो को दबिश देकर पकडा गया। आरोपी प्रियांशु बोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया हैं। आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं।

Crime