अपहरण और अनाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई: नोएडा से आरोपी अजय यादव गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद

अपहरण और अनाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई: नोएडा से आरोपी अजय यादव गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल किया बरामद

आरोपी के विरुद्ध अपहरण एवं अनाचार का अपराध धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया-

आरोपी अजय कुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पिसौद थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर दिनांक 28.12.2025 की रात्रि में भगा ले गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

अपहरण के मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी एवं अपहृता की लगातार पातासाजी की जा रही थी इसी कड़ी में दिल्ली नोएडा में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जाकर आरोपी अजय यादव के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर अपहृता को बहला फुसलाकर, शादी करने का झांसा देकर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक कमलदास बनर्जी एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक दुर्गेश खूंटे थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Crime