सड़क पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार: जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से धारदार हथियार बरामद

सड़क पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार: जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से धारदार हथियार बरामद

आरोपी गुरूदेव निषाद निवासी ससहा थाना पामगढ

जांजगीर-चांपा : दिनांक 28.03.26 को थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम ससहा मेन रोड मे 01 व्यक्ति लोहे का धारदार तलवार को लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है की सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से लोहे का धारदार तलवार को बरामद किया जाकर अपराध 139/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबध कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ, प्रधान आरक्षक अशोक यादव आरक्षक राघवेंद्र लहरे, भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Crime