गाली गलौज करने से मना करने की बात को लेकर आवेश में आकर आरोपी द्वारा दिया गया घटना को अंजाम
बलौदाबाज़ार-भाटापारा : दिनांक 27.03.2026 को प्रार्थी अशोक धुरंधर निवासी ग्राम जारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 27.03.2026 के शाम को अपने कुछ मित्रों के साथ घर के सामने बैठा था, इसी समय रात्रि करीबन 07:30 बजे आरोपी पड़ोसी जितेन्द्र वर्मा अपने घर वालों को गाली गलौज करते हुए आया, जिसे प्रार्थी द्वारा मना किया गया, जिस पर आरोपी द्वारा तुम मना करने वाले कौन होते हो, इस तरह की बातें बोलकर आवेश में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की हंसिया से प्रार्थी के गले में वार किया गया, जिससे प्रार्थी को चोंट आई है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 136/2026 धारा 296,351(2),115(2),109(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच करने से मना करने की बात को लेकर, आवेश में आकर प्रार्थी पर लोहे की हंसिया से वार कर प्रार्थी को चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 28.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- जितेंद्र वर्मा उम्र 33 साल निवासी ग्राम जारा थाना पलारी

