तलवार लहराकर दी जान से मारने की धमकी: 12 घंटे में एक्शन मोड में आई पुलिस, भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपी गिरफ्तार

तलवार लहराकर दी जान से मारने की धमकी: 12 घंटे में एक्शन मोड में आई पुलिस, भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा पुरानी रंजिश पर से तलवार लेकर दिया गया घटना को अंजाम

थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर आरोपी को लिया हिरासत में

बलौदाबाज़ार-भाटापारा : दिनांक 27.03.2026 को प्रार्थी परमेश्वर धृतलहरे निवासी ग्राम धाराशिव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27.03.2026 के दोपहर 02:00 बजे लगभग आरोपी पड़ोसी धुरसिंह द्वारा पूर्व से चले आ रहे आपसी रंजिश के कारण अपने हाथ में एक पुराना तलवार लेकर प्रार्थी के घर के सामने आकर, अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया, जिससे प्रार्थी एवं उसका पूरा परिवार डर गया। कि रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 95/2026 धारा 296,351(3) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पुरानी रंजीश पर से तलवार लेकर प्रार्थी के घर के सामने जाकर, जान से मारने की धमकी देते हुए उसे डराना धमकाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 28.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- धुर सिंह धृतलहरे उम्र 50 साल निवासी ग्राम धाराशिव थाना लवन

Crime