दुर्ग में अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा : CDR और बैंक ट्रांजेक्शन से खुली तस्करी की कड़ी, पुलिस ने सप्लायर सहित दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार.

दुर्ग में अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा : CDR और बैंक ट्रांजेक्शन से खुली तस्करी की कड़ी, पुलिस ने सप्लायर सहित दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार.

दिनांक 17 मार्च 2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत खारुन ग्रीन कॉलोनी से आरोपी गुरमेल सिंह के कब्जे से 403 ग्राम अफीम एवं 14,46,000/- रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ, बैंक खाते के लेन-देन एवं मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण के आधार पर अफीम सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की गई।

दिनांक 23 मार्च 2026 को प्रकरण में आरोपी शिवप्रसाद कुमार साहू एवं रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का कारण – अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री.

घटनास्थल – खारुन ग्रीन कॉलोनी एवं संबंधित क्षेत्र, कुम्हारी.

आरोपी का नाम – 1. शिवप्रसाद कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी लांजी, थाना गुमला, झारखंड, 2. रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी, उम्र 60 वर्ष, निवासी टाटीबंद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भारतमाता स्कूल के पास, रायपुर,

जप्त सामग्री –

1 – 11 ग्राम अफीम.

2 – दो नग मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 25,500/- रुपये).

Crime