आरोपी द्वारा नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट करते हुए वीडियो हुआ था वायरल
त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दिनांक 22.03.2026 की रात्रि में ही रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में
बलौदाबाज़ार-भाटापारा : दिनांक 22.03.2026 की रात्रि विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया आदि में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र के सिक्योरिटी गार्डों द्वारा एक नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट किया जा रहा है। उक्त मामले पर तथा वायरल वीडियो को तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रार्थी कार्तिक साहू निवासी ग्राम रवान की रिपोर्ट पर दिनांक 22.03.2026 को रात्रि 09.30 बजे थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 256/2026 धारा 296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बच्चे के सांथ मारपीट करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दिनांक 22.03.2026 की रात्रि में ही रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया। मामले में जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है तथा गवाहों से पूछताछ एवं वायरल वीडियो के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाती है। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- श्रीराम पाण्डेय उम्र 33 सार सिक्योरिटी गार्ड अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र रवान

