चरित्र पर शक बना जानलेवा: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, फरार आरोपी दबोचा—गुंडा बदमाश का निकला आपराधिक इतिहास

चरित्र पर शक बना जानलेवा: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, फरार आरोपी दबोचा—गुंडा बदमाश का निकला आपराधिक इतिहास

बलौदाबाज़ार-भाटापारा : प्रार्थिया द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र लिमतरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 25.01.2026 को प्रार्थिया अपने माता पिता के साथ पिकनिक मनाने मनकुदीप जाने तैयार हो रही थी, जिसको आरोपी द्वारा तुम पिकनिक मनाने नही किसी और के साथ मिलने जा रही हो, कहकर प्रार्थिया के चरित्र पर शंका कर, अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया तथा प्रार्थिया की हत्या करने की नियत से उस पर पेट्रोल डालकर माचिस मार रहा था, कि प्रार्थिया किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागी है, यदि नही भागती तो निश्चित ही प्रार्थिया को आग लगाकर हत्या कर देता। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 43/2026 धारा 296,115(2),351(3),109 बीएनएस के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

प्रकरण के पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में पुलिस सहायता केन्द्र लिमतरा से प्रभारी सउनि जगदीश सोनवीन, प्र.आर. राजेन्द्र नेताम, आर लीलाधर देववंशी, आर. लक्ष्मी प्रसाद यादव की टीम द्वारा आरोपी रिषभ मसीह उर्फ बंटी को पता तलाश कर हिरासत में लेते हुए घटना के संबंध मे पुछताछ किया जो, घटना को स्वीकार कर जुर्म कबूल किया। प्रकरण में आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना पाये जाने से दिनांक 23.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर्म माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। विदित हो कि आरोपी थाना सिमगा क्षेत्र का का गुंडा बदमाश भी है।

आरोपी- रिषभ मसीह उर्फ बंटी उम्र 29 साल निवासी गणेशपुर थाना सिमगा हाल विश्रामपुर थाना सिमगा

Crime