हाईटेक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश: ट्रेन, मेडिकल स्टोर और अंतरराज्यीय गैंग से जुड़ा नशे का खेल बेनकाब, पुलिस की मेगा कार्रवाई में 40 लाख की जब्ती और 12 आरोपी धराए

हाईटेक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश: ट्रेन, मेडिकल स्टोर और अंतरराज्यीय गैंग से जुड़ा नशे का खेल बेनकाब, पुलिस की मेगा कार्रवाई में 40 लाख की जब्ती और 12 आरोपी धराए

42 किलोग्राम गांजा, 2200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा 1.53 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स किया गया है जप्त।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) मयंक गुर्जर के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बड़ी कार्यवाही।

      प्रकरण 01 – थाना कोतवाली में 1700 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम की बिक्री करते मेडिकल दुकान संचालक सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार, शीघ्र ही कराया जायेगा मेडिकल स्टोर सील।

      प्रकरण 02 – थाना गंज में ट्रेन के एटेण्डर के माध्यम 1.53 ग्राम एम.डी. ड्रग्स मंगाकर बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

      प्रकरण 03 – थाना पण्डरी में चारपहिया वाहन में गांजा तस्करी करते 05 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, प्रकरण में गिरफ्तार कीर्तन खार्सेल एवं प्रदीप जैन उर्फ मोंटू के भारत के विभिन्न राज्यों बड़े स्तर पर गांजा तस्करी के मिले है प्रमाण।

      प्रकरण में महाराष्ट्र के क्रेता एवं उड़ीसा के विक्रेता सभी को किया गया गरफ्तार

      42 किलोग्राम गांजा एवं 01 लाख रूपये जप्त।

      प्रकरण 04 – थाना डी.डी. नगर में 500 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन 10 के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

      जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 40 लाख रूपये है।

      थाना पण्डरी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी कीर्तन रक्सेल पूर्व में भी थाना तेलीबांधा एवं टिकरापारा के गांजा के प्रकरणों में चल रहा था फरार।

      आरोपी प्रदीप जैन उर्फ मोंटू जैन थाना खमराई का हिस्ट्रीशीटर है जो पूर्व में भी मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट तथा आबकारी एक्ट के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

      खमतराई क्षेत्र में निवास करते हुए पूरे रायपुर में गांजा का रैकेट चलाने वाले परिवार के सदस्य निगरानी बदमाश उदय जैन, उसकी पत्नि डॉली जैन को पूर्व में एन.डी.पी.एस के प्रकरण में भेजे जा चुके है जेल, थाना पण्डरी के प्रकरण में उदय जैन के भाई प्रदीप जैन को भी किया गया गिरफ्तार।

      अब तक कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के उपरांत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा कुल 24 प्रकरणों में 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एन.डी.पी.एस. के अपराध में अभी तक लगभग 01 करोड़ 72 लाख की मशरूका जप्त की गई है।

प्रकरण क्र – 01 – थाना कोतवाली –

       दिनांक 21.03.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरूनगर स्थित हैल्थ केयर एवं जनरल स्टोर्स के संचालक द्वारा बिना किसी वैध कागजात के अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर में अपना प्वाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया, जैसे ही संचालक द्वारा पुलिस के प्वाईंटर को बिना किसी कागजात के अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री किया गया वैसे ही पुलिस टीम द्वारा दुकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम कयामुद्दीन निवासी सुभाष नगर मौदहापारा होना बताने के साथ ही स्वयं को मेडिकल दुकान का संचालक होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मेडिकल स्टोर की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम रखा होना पाया गया, उक्त टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

        पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त टेबलेट को दयाल कुमार उदासी से लाना बताया गया, कि टीम के सदस्यों द्वारा दयाल कुमार उदासी की पतासाजी कर पकड़कर उसकी तलााश्ी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम रखा होना पाया गया। दयाल कुमार उदासी से टेबलेट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा महावीर नगर निवासी मनीष आहूजा से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लाना बताया गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मनीष आहूजा की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

       तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम 1700 नग एवं बिक्री रकम जप्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,80,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र 133/26 धारा 22(ग), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

       इसके साथ ही उक्त मेडिकल मेडिकल दुकान को सील एवं लायलेंस निरस्तीकरण कराये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01.    कायमुद्दीन पिता निजामुद्दीन उम्र 61 साल निवासी सुभाष नगर थाना मौदहापारा रायपुर।

02.    दयाल कुमार उदासी पिता स्व. आसन दास उदासी उम्र 46 साल निवासी गली नं. 03 थाना   

तेलीबांधा रायपुर।

03.    मनीष आहूजा पिता रमेश आहूजा उम्र 35 साल निवासी सांई मंदिर के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

प्रकरण क्र 02 – थाना गंज

       इसी तारतम्य में दिनांक 22.03.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे रोड के नीचे दोपहिया वाहन सवार 02 व्यक्ति अपने पास एम.डी.एम.ए ड्रग्स रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन तथा हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम मीत अंदानी तथा अनिकेत शुक्ला निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास एम.डी.एम.ए ड्रग्स रखा होना पाया गया।

       एम.डी.एम.ए ड्रग्स के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा नागपुर से रायपुर चलने वाली लोकमान्य तिलक ट्रेन के एटेण्डर के माध्यम से ड्रग्स को तस्करी करना बताया गया है।

       जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.53 ग्राम एम.डी.एम.ए तथा तस्करी में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,05,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 22ख एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. अनिकेत शुक्ला पिता अरूण शुक्ला उम्र 26 साल निवासी म.नं. आर-11/3033 स्वर्णभूमि विधानसभा थाना विधानसभा रायपुर।

02. मीत अंदानी पिता किशन लाल उम्र 22 साल निवासी गली नं. 04 जैन मंदिर के पास फाफाडीह थाना गंज रायपुर।

प्रकरण क्र 03 – थाना पण्डरी

       इसी तारतम्य में दिनांक 22.03.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि पूणे में गांजा की डिलिवरी करने हेतु उड़ीसा से 01 चारपहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति पण्डरी की ओर से रायपुर प्रवेश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत उरकुरा रोड पास चेकिंग प्वाईंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। रायपुर में गांजा डिलिवरी के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को रूकवाया गया। वाहन में 05 व्यक्ति सवार थे। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम कीर्तन रक्सेल, मोहन पुर यादव निवासी उड़ीसा, आकाश शिन्दे, गायत्री कलेत तथा प्रदीप जैन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।

              जिस पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 किलोग्राम गांजा, नगदी रकम 01 लाख रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन डिजायर क्रमाक ओ डी/15/एए/0680 एवं 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. कीर्तन खर्सेल पिता बच्छा खर्सेल उम्र 32 वर्ष निवासी-बैतल भांठा थाना जगदलपुर जिला बरगढ (ओडिषा)

02. प्रदीप जैन पिता स्व. नेमीचंद जैन उम्र 36 वर्ष निवासी-पानी टंकी के पास सन्याषी पारा खमतराई थाना खम्तराई जिला रायपुर (छ.ग.) हाल पता- ललीत अग्रवाल का मकान टैगोर स्कूल के सामने श्रीनगर थाना खमतराई जिला रायपुर

03. मोहनपुर यादव पिता मकरध्वज यादव उम्र 35 वर्ष निवासी-इषरबहाल थाना सुहेला जिला बरगढ (ओडिषा) हाल पता- बैतालमटा थाना जगदलपुर जिला बरगढ (ओडिषा)

04. आकाष षिन्दे पिता मारूति षिन्दे उम्र 26 वर्ष निवासी-मंचर बस स्टैण्ड के पास थाना मंचर जिला पुणे (महाराष्ट्र) हाल पता- जुबेदा का मकान बस स्टेण्ड के पास बसना थाना बसना जिला महासमुन्द (छ.ग.)

05. गायत्री कलेत पिता स्व. सौफी लाल उम्र 23 वर्ष निवासी-ढोटीकोना बंधाडीपा थाना सराईपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.)

प्रकरण क्र 04 – थाना डी.डी.नगर

       इसी तारतम्य में दिनांक 21.03.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत ओजस अस्पताल के पीछे खाली मैदान में 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम गोपाल आशुदानी तथा आलोक दुबे निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन 10 रखा होना पाया गया।

       जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन 10 जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 22ख एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. गोपाल आशुदानी उर्फ सोमू पिता देवदास आशुदानी उम्र 25 साल निवासी आर.डी.ए. कॉलोनी डिपरापारा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

02. आलोक दुबे उर्फ शुभम पिता स्व. पप्पू दुबे उम्र 20 साल निवासी भरत किराना के पास चंगोराभाठा रायपुर।

Crime