दुपहिया चोरी का पर्दाफाश : अंबिकापुर पुलिस का एक्शन मोड, बाइक चोरी गैंग का खुलासा, लाखों के वाहन जब्त, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद.

दुपहिया चोरी का पर्दाफाश : अंबिकापुर पुलिस का एक्शन मोड, बाइक चोरी गैंग का खुलासा, लाखों के वाहन जब्त, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद.

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धर-पकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया राधा देवी साकिन मायापुर थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा दिनांक 19/03/2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट कराया गया कि प्रार्थिया दिनांक 16/03/2026 को अपने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी/15/डीएक्स/7675 से घर के पास काम से गई थी। स्कूटी को खड़ा कर काम का बातचीत कर रही थी, बातचीत के बाद प्रार्थिया वापस आकर देखी तो प्रार्थिया का स्कूटी अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आस पास पत्ता तलाश किये जो नहीं मिला। प्रार्थिया के स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 181/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दोपहिया वाहन चोरी के मामलो को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के अभियान चला कर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियों को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रार्थिया का कथन, घटना-स्थल निरीक्षण, घटना-स्थल के आस पास के भवनों में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। पत्ता तलाश के दौरान मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि चंदन गुप्ता अपने साथी जीवन कैलाश के साथ समलाया मंदिर के आस पास मोटर सायकल चोरी के फिराक में है। मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा चंदन गुप्ता व जीवन कैलाश को पकड़ कर पुछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) चंदन गुप्ता आत्मज कन्हैया गुप्ता उम्र 22 साल निवासी सनराईज स्कुल के बगल गली घुटरापारा थाना कोतवाली अंबिकापुर, (02) जीवन कैलाश उर्फ बुट आत्मज बंशु ऑर्मो उम्र 27 साल निवासी ग्राम धन्धापुर महुआपारा थाना राजपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का होना बताया गया। आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया, आरोपियों से हिक्मतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल व स्कुटी की चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थिया का भूरे रंग का स्कुटी मौक़े से होण्डा ड्रीम मोटर सायकल को दर्रीपारा तालाब के पास से, टीव्हीएस स्पोर्ट मोटर सायकल को मंडी रोड सुरजपुर से, एक स्पलेन्डर प्लस मोटर सायकल को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर से, एक स्पेलेन्डर प्लस मोटर सायकल को बिलासपुर चौक अम्बिकापुर से, सफेद रंग का स्कुटी महामाया मंदिर तालाब के पास से चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घुटरापारा नहर रोड नर्सरी के पास से 02 नग स्कुटी व 04 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चंदन गुप्ता के विरूध थाना अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 103/2021 धारा 307,34 भादस., अपराध कमांक 700/2022 धारा 457,380 भादस. का प्रकरण पंजीबद्ध होना व चालानी कार्यवाही होना पाया गया।  आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बीएनएस का पाये जाने से प्रकरण में जोड़ा गया है। मामले में अग्रिम जाँच विवेचना जारी है।

Crime