डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही.
आरोपियों द्वारा कमीशन के ऐवज में युवाओं को आर्थिक लाभ दिलवा कर खाता एवं एटीएम प्राप्त कर अवैध गतिविधियों हेतु खाता बिक्री कर कारित की जा रही थी घटना.
आरोपियों के कब्जे से कुल 101 नग पासबुक, 35 नग एटीएम, 28 चेकबुक, 03 नग मोबाइल एवं 03 सिम, सिम कार्ड कवर 08 नग, एटीएम कार्ड कवर 13 नग एवं नगद रकम 01 लाख 36 हजार रुपये किया गया जप्त.
आरोपियों से जप्त म्यूल एकाउंट में अपराध से सम्बंधित रकम डलवा कर अवैध लाभार्जन कर कारित की जा रही थी घटना.
अंबिकापुर : साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट और एटीएम नेटवर्क के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। युवाओं को लालच देकर उनके बैंक खातों का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई साइबर अपराध के बढ़ते खतरे पर पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई शाखा बनारस रोड अम्बिकापुर स्थित भवन के द्वितीय तल में किराये पर रहने वाला युवक राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता नाम का युवक गांधीनगर क्षेत्र में अवैध तरीके से युवको को आर्थिक लाभ पहुंचाकर उनके नाम से नया सीम खरीदवाकर उस सीम से बैंक खाता खुलवा कर उसमें पासबुक व एटीएम कार्ड जारी करवाकर उन खातों के खाता संख्या तथा उससे रजिस्टर्ड सीम एवं पासबुक तथा चेक बुक का उपयोग छल व अन्य अपराध से संबंधित रूपये को ट्रांसफर करने में उपयोग करने हेतु उक्त खाता को बिक्री कर रहा है तथा आज भी पासबुक, एटीएम कार्ड व सीम को बाहर भेजने वाला है। प्राप्त सूचना गंभीर प्रकृति की होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना पुलिस टीम को मामले में आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एसबीआई शाखा बनारस रोड अम्बिकापुर स्थित भवन के द्वितीय तल में किराये पर रहने वाले युवक राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता के घर पर रेड कार्यवाही किया गया। राहुल गुप्ता के पास से मोबाईल तथा भारी मात्रा में पासबुक, एटीएम कार्ड व चेक बुक व अन्य दस्तावेज व नगदी रकम 01 लाख 36 हजार रुपये बरामद हुआ। उक्त बैंक खातों एवं अन्य दस्तावेजों के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। उपरोक्त दस्तावेजों सहित मय संदेही राहुल गुप्ता को थाना लाकर राहुल गुप्ता से बरामद बैंक खातों की जांच पोर्टल के माध्यम से किया गया, जो उपरोक्त म्यूल एकाउंट में ऑनलाईन फ्रॉड का लाखों रूपये जमा होना पाया गया।
आरोपी (01) राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी शिवा पार्क रेनुकुट थाना पिपरी जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश हाल मुकाम सुभाषनगर बनारस रोड स्टेट बैंक के दुसरे मंजील पर थाना गांधीनगर के द्वारा षडयंत्र पूर्वक अन्य लोगों के साथ मिल कर अवैध लाभ देकर उनके बैंक का पासबुक, एटीएम कार्ड व चेक-बुक आदि प्राप्त कर फांड की राशि खातों में प्राप्त कर अवैध लाभार्जन किया जाना पाया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 101 नग पासबुक, 35 नग एटीएम, 28 चेकबुक, 03 नग मोबाइल एवं 03 सिम, सिम कार्ड कवर 08 नग, एटीएम कार्ड कवर 13 नग एवं नगद रकम 01 लाख 36 हजार रुपये जप्त किया गया है। मामले में आरोपी द्वारा सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 151/56 धारा 318(4), 317(4), 61(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना क्रम में आरोपी राहुल गुप्ता से पूछताछ किया गया, जो अपने साथी आशुतोष शर्मा तथा विकास किर्तनिया के साथ मिलकर कमीशन का लालच देकर खातों की व्यवस्था कर फांड की रकम को खाते में माँगा कर कमीशन के रूप में लाखों रूपये की धोखाधडी किये हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल के साथी विकास किर्तनिया व आशुतोष शर्मा को तलब कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) विकास किर्तनिया आत्मज रवि किर्तनिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चठिरमा थाना गांधीनगर, (03) आशुतोष शर्मा आत्मज घनश्याम शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 पानी टंकी के पास गोधनपुर थाना गांधीनगर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, महिला आरक्षक प्रिया रानी,आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, आरक्षक अमृत सिंह, आरक्षक ऋषभ सिंह, आरक्षक अनुज जायसवाल, आरक्षक आनंद केरकेट्टा, आरक्षक लालदेव, आरक्षक जितेश साहू, आरक्षक अमन पुरी, आरक्षक विकास एक्का, आरक्षक शिव टोप्पो सक्रिय रहे।

