ग्राम पतोरा तालाब पार क्षेत्र में ग्राहक की प्रतीक्षा करते पकड़े गए आरोपी
NDPS Act की धारा 20(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही जारी
दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस को दिनांक 19.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पतोरा तालाब पार के पास 02 व्यक्ति मोटर सायकल में मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.975 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त गांजा अवैध रूप से विक्रय हेतु रखा जाना पाया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा का विक्रय
▪️ घटनास्थल :
ग्राम पतोरा तालाब पार, थाना उतई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. मिलेश कुमार प्रजापति, उम्र 26 वर्ष, निवासी दीपशिखा स्कूल के पास, ग्राम पतोरा, थाना उतई, जिला दुर्ग
2. नंद कुमार यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी हथखोज पारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा – 2.975 किलोग्राम (कीमत 1,50,000/- रुपये)
2. मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर (कीमत 60,000/- रुपये)
3. 03 नग मोबाईल (कीमत 30,000/- रुपये)
कुल जुमला कीमत – 2,40,000/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार एवं जी. जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे से दूर रहें एवं समाज को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।

