नकली सोने का जाल : 7 साल की पहचान बनी जालसाजी का जरिया—महिला ने रचा ऐसा खेल, परिवार को लगा 37 लाख का झटका ! ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, प्रस्तुत किए गए न्यायालय के समक्ष.

नकली सोने का जाल : 7 साल की पहचान बनी जालसाजी का जरिया—महिला ने रचा ऐसा खेल, परिवार को लगा 37 लाख का झटका ! ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, प्रस्तुत किए गए न्यायालय के समक्ष.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी के घर में मंजू नाम की महिला करीब 7-8 वर्षों से घी बेचने के लिए आती थी। जो अपने को राजस्थान किशनगढ़ की रहने वाली बताई थी, होली त्यौहार से पहले उपरोक्त मंजु प्रार्थी के घर आई थी। जो अपने साथ सोने का बिस्किट लाई थी, जिसे प्रार्थी को दिखाकर बोली की उसके घर में शादी है, इसका सोने के बिस्किट का गहना बनवा दिजिए, तब प्रार्थी द्वारा होली त्यौहार के बाद सोनार से गहना बनवा देने की बात बोला गया। होली त्यौहार खत्म होने के बाद उपरोक्त महिला मंजू अपने 2 महिला साथियों के साथ दिनांक 07 मार्च 2026 को शाम करीब 4:45 बजे प्रार्थी के घर आई। मंजू अपने साथ लाई सोने का बिस्किट को प्रार्थी को देकर बोली की भैया आपके घर में शादी अभी लेट है, मेरे यहां शादी तत्काल है। आप अपने लडकी के लिए जो जेवर बनवाये है उसे व करीब 15-20 लाख रूपये भी दे दिजिए। तब प्रार्थी उसके द्वारा लाये गए सोना, प्रार्थी के लडकी के लिए बनवाये गए जेवर से ज्यादा मात्रा का होने से लड़की का जेवर कान का टप्स, कंगन, हार, अंगुठी कुल वजन लगभग 200 ग्राम तथा अपने पास बेटी की शादी के लिए रखा 15 लाख रूपये नगद दे दिया तथा बदले में उसके द्वारा दिये गये सोने का बिस्किट को अपने पास रख लिया। तीनों मिलकर उक्त सोना का जेवर व नगद रूपया प्रार्थी के घर से लेकर चले गये। उनके जाने के करीब आधा घण्टा बाद प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ तब प्रार्थी सोने के बिस्किट को पड़ोस के सोनार दुकान के यहां ले जाकर चेक करवाया तब प्रार्थी को पता चला कि मंजु नाम की महिला व उसके अन्य 2 महिला साथी के द्वारा प्रार्थी को नकली सोने का बिस्किट देकर उसके बदले में जेवरात व नगदी 15 लाख रूपये छलपूर्वक ले गये है। मंजू व उसके साथ आये 2 महिला के द्वारा प्रार्थी तथा प्रार्थी के घर के सदस्यों को अपने बातों से झांसे में लेकर जेवरात व नगदी रकम ठगी कर ले गए है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 318(4), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन कर मामले में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर ठगी का मशरुका बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना-स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर मामले के आरोपियों की पहचान कर आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा था। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तकनिकी सहायता से आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने गुजरात रवाना किया गया था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले में शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) मंजू राठौर पति उत्तम राठौर उम्र 44 वर्ष हाल मुकाम कंपनी बाजार थाना कोतवाली अंबिकापुर स्थाई मुकाम गडका, थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात, (02) संतोष राठौर आत्मज श्यामजी राठौर उम्र 45 वर्ष साकिन गडका, थाना अजीधाम जिला राजकोट गुजरात का होना बताया गया, आरोपियों को गुजरात से अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर 07 लाख 78 हजार रुपये नगद एवं 01 सोने का कड़ा लगभग 50 ग्राम बरामद किया गया।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान मामले में शामिल अन्य आरोपियों के प्रयागराज में होने एवं बचत मशरुका एवं सोना उक्त आरोपियों के पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को प्रयागराज उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रयागराज से प्रकरण में शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (03) सुनीता गुजराती पति रवि गुजराती उम्र 35 वर्ष साकिन धाँगतरा गुजरात हाल मुकाम भावपुरा थाना करौली प्रयागराज उत्तरप्रदेश, (04) कमला गुजराती आत्मज पप्पू गुजराती उम्र 45 वर्ष साकिन धाँगतरा गुजरात का होना बताया गया, आरोपियों को प्रयागराज से अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 53 हजार रुपये नगद रकम एवं सोने का एक कड़ा लगभग 50 ग्राम बरामद किया गया, सभी आरोपियों से कुल नगद मशरुका 20 लाख 31 हजार रुपये नगद एवं सोने का 02 कड़ा लगभग 100 ग्राम, 04 नग मोबाइल कुल कीमत मशरुका लगभग 37 लाख रुपये बरामद किया गया है। आरोपियों से शेष ठगी का सोना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर शेष सोना को प्रयागराज में एक सोनार को बिक्री किया जाना बताया गया है। मामले के आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी है, मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पत्ता तलाश कर गिरफ्तार किया जायगा।

Crime