135 किमी ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर को नई रफ्तार: पेंड्रा रोड पर तकनीकी उन्नयन के चलते दो दिन मेमू सेवा प्रभावित, भविष्य में सुगम व सुरक्षित संचालन का रास्ता होगा मजबूत

135 किमी ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर को नई रफ्तार: पेंड्रा रोड पर तकनीकी उन्नयन के चलते दो दिन मेमू सेवा प्रभावित, भविष्य में सुगम व सुरक्षित संचालन का रास्ता होगा मजबूत

पेंड्रा रोड स्टेशन पर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर कनेक्टिविटी का किया जाएगा कार्य

बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन रहेगा प्रभावित

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत पेंड्रा रोड स्टेशन पर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (गेवरा रोड से पेंड्रा रोड, लगभग 135 किमी) की कनेक्टिविटी के कमीशनिंग हेतु संयुक्त प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। जिसके फलस्वरूप दिनाँक 21 एवं 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 68740/68739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

इस कार्य के पूरा होने से इस खंड में सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा|

Chhattisgarh