नवरात्रि मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: डोंगरगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, विशेष व्यवस्था से दर्शनार्थियों को मिलेगा सुगम आवागमन

नवरात्रि मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: डोंगरगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, विशेष व्यवस्था से दर्शनार्थियों को मिलेगा सुगम आवागमन

डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ मेले के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आवश्यक व्यवस्था

बिलासपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व (दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्रारा गाडियों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है :-

संख्यागाड़ी का नाम एवं नंबरदिनांकडोंगरगढ रेलवे स्टेशन में ठहराव की समय सारणी 
पहुँच छुट
120843 बिलासपुर-भगत की कोठी  एक्सप्रेस23 एवं 24.03.2026  21.5621.58
220844  भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस  26.03.202605.4005.42
320845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस  19 एवं 21.03.202621.5621.58
420846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस22 एवं 24.03.202605.4005.42
512851 बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस22.03.202612.1612.18
612852 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस23.03.202610.2110.२३
712849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस19 एवं 26.03.202614.3614.38
812850 पुणे- बिलासपुर एक्सप्रेस20.03.202611.5812.00
912772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस  21 एवं 24.03.202618.3018.32
1012771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस  20,23, एवं 25.03.202610.4610.48
Chhattisgarh