ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: कोल्हेनझरिया PHC में वाहन स्टैण्ड निर्माण पूरा, अब मरीजों और एम्बुलेंस के लिए मिली व्यवस्थित पार्किंग सुविधा

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: कोल्हेनझरिया PHC में वाहन स्टैण्ड निर्माण पूरा, अब मरीजों और एम्बुलेंस के लिए मिली व्यवस्थित पार्किंग सुविधा

कोल्हेनझरिया स्वास्थ्य केंद्र में वाहन स्टैण्ड बनने से मरीजों को हो रही सहूलियत

जशपुर : कोल्हेनझरिया के स्वास्थ्य केन्द्र का वाहन स्टैण्ड निर्माण अधूरा के संबंध में प्राप्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हेनझरिया में वाहन स्टैण्ड का कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है। इससे मरीजों व परिजनों को अपने वाहनों के सुव्यवस्थित पार्किंग में सहूलियत हो रही है। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में वाहन स्टैण्ड का निर्माण पूर्व में अधूरा था। बाद में जीवनदीप समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शेष निर्माण कार्य जीवनदीप मद से पूरा कराया गया है।

सीएमएचओ ने बताया कि वाहन स्टैण्ड के पूर्ण होने से अब स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने की सुविधा मिल रही है। इससे अस्पताल परिसर में आवागमन सुगम हुआ है तथा मरीजों को उपचार के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिल रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वाहन स्टैण्ड का नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Jashpur