मांदरटंगना टोला पारा में आवागमन सुगम, पंचायत द्वारा कराया गया मुरमीकरण कार्य
नया बोर का कनेक्शन कार्य पूर्ण होते ही पानी की समस्या होगी दूर
जशपुर : बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत बच्छरांव के अंतर्गत मांदरटंगना टोला पारा मुख्य बस्ती से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मार्ग का अधिकांश हिस्सा वनभूमि क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा इस मार्ग में मुरमीकरण कार्य कराया जा चुका है, जिससे वर्तमान में आवागमन सुगम है और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मांदरटंगना बस्ती में कुल 3 हैंडपम्प उपलब्ध हैं। इनमें से एक हैंडपम्प में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बोर कराकर पानी की टंकी से कनेक्शन दिया गया है। बोर डालने के कारण जल स्तर नीचे चला गया है। इस स्थिति को देखते हुए पी.एच.ई. विभाग द्वारा पास में एक नया बोर खनन कराया गया है, जिसका कनेक्शन किया जाना शेष है। कनेक्शन पूर्ण हो जाने के बाद से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

