अबूझमाड़ में विकास का नया शुभारंभ : नारायणपुर पुलिस ने बोटेर में खोला सुरक्षा और जन सुविधा कैंप, नक्सल प्रभावित बोटेर में नया कैंप, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं का मार्ग होगा सुलभ.

अबूझमाड़ में विकास का नया शुभारंभ : नारायणपुर पुलिस ने बोटेर में खोला सुरक्षा और जन सुविधा कैंप, नक्सल प्रभावित बोटेर में नया कैंप, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं का मार्ग होगा सुलभ.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क, पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में थाना ओरछा के ग्राम बोटेर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कांदुलनार – ओरछा-एडजुम-इडवाया-आदेर-कुडमेल-बोटेर-दिवालूर-कुमनार एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 09 मार्च 2026 को नारायणपुर पुलिस ने घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम बोटेर में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम बोटेर में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प बोटेर थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत स्थित है तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर से 90 किलोमीटर थाना ओरछा से 30 किलोमीटर, आदेर से 15 किलोमीटर और कैम्प कुडमेल से 06 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।बोटेर में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र वेरकोटी, नीचेवारा, कुरकसा, गुंडेकोट और बोटेर में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

दशकों से अलग थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क। कुमनार से सोनपुर के मार्ग भैरमगढ़ (जिला बीजापुर) से सीधे सड़क कनेक्टिविटी होगी जिससे आम नागरिकों को सड़क सुविधा के माध्यम से अलग-अलग सुविधाओं के साथ आवागमन की सुलभता प्राप्त होगी।

नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

Chhattisgarh