अम्बिकापुर में गरिमामय विदाई समारोह: डीआईजी-एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने 4 सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व पी.पी.ओ. आदेश देकर किया सम्मानित

अम्बिकापुर में गरिमामय विदाई समारोह: डीआईजी-एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने 4 सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व पी.पी.ओ. आदेश देकर किया सम्मानित

सेवानिवृत उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात दी गई भावभीनी विदाई

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी कों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर दी गई शुभकामनायें।

समारोह के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं प्रधान आरक्षक को पी.पी.ओ. आदेश किये गए प्रदान।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी के परिजनों समेत कार्यालयीन स्टाप रहे शामिल।

अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस मे पदस्थ उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के परिजन विदाई सम्मान समारोह मे शामिल हुए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने कहा कि उप निरीक्षक प्रेमसागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया हैं, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं प्रधान आरक्षक के परिजनों से चर्चा कर पुलिस परिवार के लिए कल्याण के लिए हर संभव मदद करने की बात कही गई।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक प्रेमसागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनायें दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं प्रधान आरक्षक को मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत उप निरीक्षको एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।

विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कर्मचारी के परिजन शामिल रहे।

Chhattisgarh