आजादी के वीरों की विरासत को नमन, अमरकंटक में होगा राष्ट्रीय मंथन! स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का जुटेगा देशव्यापी संगम, बिलासपुर के 50 प्रतिनिधि भरेंगे हुंकार—श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ के भव्य महोत्सव से जुड़ा खास आयोजन

आजादी के वीरों की विरासत को नमन, अमरकंटक में होगा राष्ट्रीय मंथन! स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का जुटेगा देशव्यापी संगम, बिलासपुर के 50 प्रतिनिधि भरेंगे हुंकार—श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ के भव्य महोत्सव से जुड़ा खास आयोजन

सेनानी उत्तराधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में नगर से 50 प्रतिनिधि भाग लेंगें

बिलासपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर दिन सोमवार को अमरकण्टक ज़िला अनूपपुर स्थित श्री यंत्र महामेरु शक्ति पीठ सोनमुड़ा रोड में 26 अक्टूबर की प्रातः 10 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक सम्पन्न होगा । उक्त जानकारी देते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया प्रातः 10-00 बजे राष्ट्रीय ध्वज वंदन सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतिनिधियों का प्रातः10-00 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राष्ट्रीय सम्मेलन,प्रस्ताव,प्रबोधन विचार मंथन होगा अधिवेशन में भाग लेने राष्ट्रीय अध्यक्ष देश बंधु जी महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी का अंतिम प्रबोधन होगा संकल्प उपरांत सभी सेनानी परिवार का एक साथ भोजन होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेनानी परिवार के स्वामी शरदपुरी जी महाराज महंत,अध्यक्ष श्रीयंत्र महामेरु शक्ति पीठ अमरकण्टक धाम,राष्ट्रीय अध्यक्ष सेनानी देशबंधु जी,कार्यकारी अध्यक्ष दिवजेंद्र शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि महर्षि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ नरेश तिवारी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी रहेंगें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी जी करेंगें सम्मेलन में प्रमुख वक्ता,वरिष्ट पदाधिकारी का प्रबोधन होगा। सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल जी के निर्देशन में नगर से सेनानी परिवार के कुलपति डॉ नरेश तिवारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,डॉ शकुंतला जितपुरे ज़िला अध्यक्ष ,ई रमेंद्रराव बाबा भैय्या संस्थापक संरक्षक,इंदर टहलियानी कोषाध्यक्ष,सोनम मनीष साहू कार्यालय सचिव,महिला अध्यक्ष डॉ उषा किरण बाजपेयी,युवा मंच अध्यक्ष सौमित्र तिवारी,युवा महासचिव आशीष खंडेलवाल,डॉ नितिन टहलियानी,श्वेता पांडेय,श्रीमती कुमुद वर्मा.अनिल तिवारी,डॉ आर ए शर्मा,किरण शुक्ला,रमेश श्रीवास,हरिहर प्रसाद नामदेव,के के वर्मा,डॉ शिवनाथ श्रीवास,राजेश कुमार जैन.डॉ नीता तिवारी,श्रीमती रजनी दिघ्रस्कर, राम नारायण पटेल,कान्हा सूर्यवंशी,मौती लाल विश्व कर्मा,शौर्य पांडेय,हरिहर प्रसाद नामदेव,गरिमा वैष्णव,लवइट वैष्णव,संतोष पिपलवा,कुसुम लता सोनी,अमृत तिवारी,वैभव सिंह,प्रवीण दीक्षित,राजेन्द्र चतुर्वेदी,मिथलेश पाठक सहित नगर से 50 सेनानी परिवार व प्रांत से लगभग सदस्य प्रस्थान करेंगें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में देश भर के प्रतिनिधी पधार रहे है।

उक्त जानकारी देते हुये चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि 1991 से ब्रह्मलीन आचार्य मंडलेश्वर स्वामी सुखदेवा नंद द्वारा निर्मित बहु प्रतीक्षित 36 वर्षों बाद श्री यंत्र महामेरु शक्ति पीठ का पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है जो 26 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें माँ लक्ष्मी,माँ सरस्वती,माँ काली,माँ भुवनेश्वरी की चार दिव्य मुख,64 योगिनियों की अक्षुत प्रतिमाओं की पावन प्राण प्रतिष्ठा दक्षिण भारतीय विधि से निर्मित मंदिर का लोकार्पण होगा उन्होंने बतलाया कि सेनानी परिवार के आयोजक अध्यक्ष महंत स्वामी शरदपुरी जी महाराज ने उन्हें शक्ति पीठ का दर्शन कराकर छत्तीसगढ़ राज्य के सेनानी परिवार से अधिक अधिक संखिया में भाग लेने की अपील की है।

Chhattisgarh