गांधीनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई : स्कूटी में गांजा लेकर जा रहे तस्कर दबोचे गये, 75 हजार का मशरूका जब्त, 1.1 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

गांधीनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई : स्कूटी में गांजा लेकर जा रहे तस्कर दबोचे गये, 75 हजार का मशरूका जब्त, 1.1 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

अवैध नशीले मादक पदार्थो की खरीद बिक्री पर सख़्ती से लगाम लगाने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए गये हैं, इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गांजा तस्करो पर पैनी नजर रखी गयी थी। इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना गांधीनगर पुलिस टीम को दिनांक 27 फरवरी 2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी/15/डीजे/4318 की डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिकी करने हेतु बनारस चौक से डिगमा की ओर जा रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्कूटी सवार व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया, संदेहियों द्वारा अपना नाम (01) दिनेश थापा आत्मज श्याम थापा उम्र 35 वर्ष निवासी झारसुगुडा उडिसा हा.मु. अजिरमा नेपालीपारा थाना गांधीनगर, (02) विक्की तामंग पिता चन्द्रा तामंग उम्र 21 वर्ष निवासी झारसुगुडा उड़ीसा का होना बताया गया। गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों एवं उनके कब्जे की स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की में रखा कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमत लगभग 22 हजार रुपये जप्त किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त किया गया हैं। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ उड़ीसा से खरीद कर लाना एवं स्थानीय स्तर पर बिक्री करने हेतु परिवहन करना बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 112/26 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Crime