कुनकुरी में आयोजित हुआ विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम
कुनकुरी : विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम शासकीय बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी के निर्देशन में लोयोला महाविद्यालय में दिनांक 28/02/2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सम्माननीय श्री सालिक साय अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमन शर्मा एवं श्री श्रीनायक मिश्रा पार्षद नगर पंचायत कुनकुरी सुशोभित हुए। छत्तीसगढ़ी और संबलपुरी गीतों पर आधारित पारंपरिक सामूहिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम स्थानीय सांस्कृतिक वेशभूषा और उल्लास को प्रदर्शित करते हुए ऊर्जावान लोक नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक एकता की झलक पेश की।
भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम का थीम “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” निर्धारित किया गया । विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया । इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आपातकाल पर ऐतिहासिक प्रकाश डालते हुए इसके प्रभाव तथा परिणामों पर अपना विचार प्रस्तुतकिया।

मुख्य अतिथि श्री सालिक अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर ने समस्त छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। श्रीनायक मिश्रा एवं अमन शर्मा पार्षद नगर पंचायत कुनकुरी ने विकसित भारत के सपनों को साकार करने युवाओं के महत्व पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विनायक साय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तर्क-शक्ति और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। राहुल कश्यप, कर्मा सन्यासी, अंजु यादव, गोपाल बंजारा व माही साहू राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ रामानुज प्रताप सिंह धुर्वे कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो., शासकीय बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी एवं डॉ किशोर मिंज कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो जे.एच. टोप्पो सहायक प्राध्यापक, श्री धनेश्वर राम विश्वकर्मा प्राध्यापक लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी एवं सुश्री डॉ संगीता यादव सहायकअध्यापक लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथि गणों विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए प्राध्यापकवृंद एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार प्रदर्शन प्रोफेसर जे. एच. टोप्पो द्वारा किया गया किया।

