नॉर्थ जोन पुलिस की सख्ती : खमतराई में हुल्लड़बाजी पर पुलिस का शिकंजा,  शांति भंग करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार.

नॉर्थ जोन पुलिस की सख्ती : खमतराई में हुल्लड़बाजी पर पुलिस का शिकंजा,  शांति भंग करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना खमतराई को क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर हुल्लड़बाजी  एवं एक दूसरे को गाली- गलौज कर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं कि सूचना पर मौके पर पहुँच कर हुल्लड़बाजी करने वालों को पकड़ा गया। अनावेदकों द्वारा आये दिन हुल्लड़बाजी करने एवं गाली-गलौज करने से शांति भंग होकर संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना बनी हुई थी। तत्काल आरोपियों को गिफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल निरूद्ध किया गया।

Crime