व्यापारी सम्मेलन में सरगुजा पुलिस सम्मानित : 20 लाख की लूट का घंटों में खुलासा, कोतवाली और साइबर सेल टीम की बड़ी सफलता, मंत्री ने किया पुलिस टीम का सम्मान.

व्यापारी सम्मेलन में सरगुजा पुलिस सम्मानित : 20 लाख की लूट का घंटों में खुलासा, कोतवाली और साइबर सेल टीम की बड़ी सफलता, मंत्री ने किया पुलिस टीम का सम्मान.

गत दिवस होटल पर्पल ओर्किंड में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मलेन के दौरान माननीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व छ.ग. श्री राजेश अग्रवाल द्वारा सरगुजा पुलिस की थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम का सम्मान कर सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना की गई।

विदित हो कि दिनांक 28 दिसंबर 2025 को शहर के व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल अपने दुकान से घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाश द्वारा अचानक डंडे से जोरदार प्रहार कर व्यापारी को आहत कर रुपये से भरे बैग को छीन कर अंधेरे में फरार हो गए थे। मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चंद घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी (01) दीपक दास, (02) रोहित दास को हिरासत में ले लिया गया, साथ ही आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया था।

व्यापारी संवाद सम्मलेन कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री छ.ग. शासन श्री राजेश अग्रवाल, विधायक लुन्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी, व्यापारी श्री अनिल अग्रवाल एवं समस्त व्यापारी वर्ग द्वारा टीम की सराहना करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक अमन पुरी, आरक्षक नितिन सिन्हा, आरक्षक विवेक राय, आरक्षक अमित विश्वकर्मा को सम्मान स्वरुप शाल पहना कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

Chhattisgarh